Gujarat Accident: अहमदाबाद में बेकाबू जगुआर ने भीड़ को रौंदा, पुलिसकर्मी सहित 9 की मौत

Must Read

Gujarat Accident: गुजरात से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार को तड़के अमहदाबाद में एक सड़क हादसे को देखने रुके लोगों को एक तेज रफ्तार बेकाबू जगुआर कार ने रौंद दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि, कई लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया.

दुर्घटना की वजह से मौके पर लगी थी भीड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद में सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर एक डंपर ने एसयूवी को टक्कर मार दी थी. दुर्घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की वजह से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी.

पुलिस कॉन्सटेबल की भी मौत
इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार जगुआर कार आ रही थी. बेकाबू कार ने वहां खड़े लोगों को रौंद दिया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की सूची में एक पुलिस कॉन्सटेबल और एक होमगार्ड जवान भी शामिल हैं. वहीं करीब 13 लोग घायल हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवा शामिल थे. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर देर रात करीब 1:15 बजे हुई.

Latest News

Gold Silver Price Today: दशहरा से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि का छठा दिन है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This