Gujarat Fire: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, जलकर 18 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बनासकांठा: गुजरात से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां बनासकांठा के डीसा में धुनवा रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट के बाद आग लग गई. इस हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है. संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई.

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीसा के धुनवा रोड पर दीपक ट्रेडर्स नामक पटाखा फैक्ट्री स्थित है. आज आतिशबाजी बनाते समय विस्फोटक पदार्थ में अचानक विस्फोट हो गया. इस धमाके के बाद भीषण आग लग गई.

Hero Image

सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की टीम

चूंकि यह एक पटाखा फैक्ट्री थी, इसलिए आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया. आग की घटना की सूचना डीसा अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई. इस सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

सूचना मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

धमाके के साथ ही आग लगने पर आसपास शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई विस्फोट हुए. इस वजह से डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए. मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच में जुटे हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है. मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This