गुजरातः भारी बारिश में ध्वस्त हुआ मकान, तीन महिलाओं की मौत, बचाव अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुजरातः गुजरात भीषण हादसा हुआ है. तेज बारिश के दौरान द्वारका जिले के खंभालिया तालुका में एक घर ध्वस्त हो गया. इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया. अभी भी बचाव अभियान जारी है.

जानकारी के अनुसार, मकान गिरने की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरु कर दिया. तीन महिलाओं के शव को मलबे से बाहर निकाला.

पुलिस के अनुसार, मकान जर्जर हालत में था. बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर शाम जाम खंभालिया शहर के गगवानी फली इलाके में हुआ. छह घंटे तक चले अभियान के बाद लगभग तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. बचाव अभियान अभी भी जारी है.

Latest News

स्पेन ट्रेन हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Spain Train Accident: स्पेन में बुधवार की सुबह 8:54 बजे उर्दा रेलवे स्टेशन के पास रेनफे एवीई और निजी...

More Articles Like This

Exit mobile version