Gujarat: मोरबी में नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सात लापता, सवार थे 17 लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Rain: गुजरात सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है. तेज बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. बारिश के बीच मोरबी में भीषण दुर्घटना हुई है. यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नदी में पलटने की सूचना है.

पुल पर पानी होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली 17 लोगों को लेकर कही जा रही थी. एक पुल से गुजरने के दौरान बारिश का पानी होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई.

दस लोगों को बचाया गया
ट्रॉली के नदी में के गिरने से 17 लोग डूब गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्कालत बचान अभियान शुरु किया गया. इस दौरान 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि सात लोग अभी भी लापता है.

कलेक्टर केबी झावेरी ने बताया
दुर्घटना की जानकारी देते हुए गुजरात के कलेक्टर केबी झावेरी ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर बहुत सारा पानी बह रहा था. एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उस सड़क से गुजर रहा था. इसी बीच पानी के तेज बहाव के कारण ट्रॉली पलट गई. ट्रॉली पर करीब 17 लोग सवार थे. 10 लोगों को बचा लिया गया है. अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Latest News

GST Collection March 2026: 2 लाख करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, 8.8% की जोरदार बढ़त

मार्च 2026 में GST कलेक्शन 2,00,064 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 8.8% ज्यादा है. यह मजबूत आर्थिक गतिविधियों का संकेत है.

More Articles Like This