Gurugram Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुरुग्रामः हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुग्राम के बिलासपुर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सीएनजी पंप के पास एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और 50 मीटर तक घसिटती चली गई. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों को दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था विपुल
पुलिस के मुताबिक, गांव बहोड़ा कला निवासी विपुल अपने दोस्त पटौदी के वार्ड 10 निवासी अभय जीत चौहान के साथ बाइक से शनिवार शाम बिलासपुर गए थे. देर रात घर वापस आ रहे हैं. इसी दौरान बिलासपुर चौक से आगे सीएनजी पंप के पास दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद 50 मीटर घसिटती चली गई बाइक
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और 50 मीटर तक घसिटती चली गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 23 (23 वर्ष) और अभयजीत (18 वर्ष) के रूप में हुई. दोनों पढ़ाई करते थे.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया. फरार चालक की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि चालक को दल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This