गुरुग्रामः दिल्ली पुलिस के सिपाही ने दोस्तों संग मिल किया दो लोगों का अपहरण, कई गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुरुग्रामः हरियाणा से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां दिल्ली पुलिस में सिपाही सुनील ने कुलदीप सहित अपने चार साथियों संग मिलकर गुरुग्राम के दो लोगों का अपहरण कर लिया. हालांकि कुछ ही घंटे में पुलिस ने अपहृत दोनों लोगों को सकुशल बरामद कर दिया. पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है.

पुलिस ने 12 घंटे में ही अपहृतों को छुड़ाया
बताया गया है कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुरुग्राम के दो लोगों का अपहरण कर लिया गया था. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने 12 घंटे में ही अपहृत दोनों लोगों को गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे अमर कॉलोनी से सकुशल छुड़ा लिया.

पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
अपहृत लोगों की पहचान पटेल नगर निवासी अमन और गणेश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे. पुलिस ने पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपित हरियाणा के अलग-अलग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान सुनील, कुलदीप और अन्य के रूप में हुई है. सुनील 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था. पुलिस आरपोतितों से पूछताछ कर रही है.

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version