Hajipur: बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाजीपुर: बिहार के सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां हाजीपुर में गुरुवार को तड़के बारात से लौट रहे एक कार हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया सब्जी मंडी के निकट हुई. आज तड़के करीब तीन बजे बारात से लौट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया. मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोढिया चमन गांव निवासी योगेंद्र शाह के 40 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार और खिरखौआ निवासी बैजनाथ पटेल के 42 वर्षीय पुत्र सरोज पटेल के रूप में हुई है.

गोरौल थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया

इस संबंध में गोरौल थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार व्यक्ति घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version