जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, NIA ने कई जगहों पर की छापामारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से एक दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए ने आतंकी साजिश मामले के तहत गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में छापे मारे गए है.

PM मोदी कल जाएंगे. जम्मू-कश्मीर

मालूम हो कि प्रधानमं मोदी कल जम्मू-कश्मीर आएंगे. यहां वो जम्मू-कश्मीर की जनता को 46 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं सौंपेंगे. पीएम मोदी के स्वागत के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल संपर्क जम्मू-कश्मीर के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा और व्यापार और व्यवसाय के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत करेंगे.

चिनाब रेल पुल 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो घाटी को सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version