हाजीपुरः IDBI बैंक में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश, लूट ले गए 19.75 लाख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाजीपुरः बिहार से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े आईडीबीआई बैंक में लूट का घटना को अंजाम दिया है. असलहलों के बल पर बदमाश लाखों रुपया 19.75 लाख रुपए लूटकर फायर करते हुए फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश
बताया जा रहा है कि सारण जिले के सोनपुर के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश घुस गए. असलहे के बल पर बदमाशों ने लाखों रुपया लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मुलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बैंक अधिकारी और कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बैंक से टोटल 19,75,000 रुपये की लूट की है. 17,25,000 कैश काउंटर से और 2,50,000 ग्राहक से लूटकर फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए लुटेरों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version