Haldwani: हल्द्वानी में नहर में गिरी बेकाबू कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haldwani Road Accident: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज सुबह दल्दवानी में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

महिला की डिलीवरी के बाद अस्पताल से घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब सात बजे सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद एक परिवार कार से किच्छा जा रहा था. इस कार रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई.

मां की बच गई जान, नवजात बच्चे की हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. कार में सवार महिला की जहां जान बच गई, वहीं उसका तीन दिन पहले जन्में बच्चे की मौत हो गई. उसके पति की भी जान चली गई.

फायर स्टेशन के पीछे हुई इस दुर्घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया. इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई. रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This