Hapur Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hapur Accident: हापुड़ में स्वतंत्रता दिवस की भोर में सड़क हादसा हो गया. यह हादसा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर फ्लाईओवर पर हुआ. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार रसूलपुर फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को सीएचसी सिखेड़ा और दो को देवनदिनी अस्पताल में भर्ती कराया. सीएचसी सिखेड़ा में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version