Hapur: करेंट प्रवाहित हाईटेंशन तार की जद में आई दो महिलाएं, दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हापुड़ः यूपी के हापुड़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव रमपुरा के जंगल में टूटकर गिरे करेंट प्रवाहित हाईटेंशन तार की जद में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

जंगल में लकड़ी लेने गई थी महिलाएं
जानकारी के अनुसार, गांव बनखंडा निवासी शांति देवी (52) और किरन (55) रमपुरा के जंगल में लकड़ी लेने गई थी. यहां दोनों लकड़ी बीनते हुए नहर की पटरी पर मिट्टी के टीले पर पहुंच गई. इसी बीच वहां से गुजर रहा हाइटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया. तार की चपेट में आने से दोनों का शरीर पूरी तरह से झुलस गया, जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. शव पर नजर पड़ते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे. सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए ऊर्जा निगम के अधिकारियों घटना से अवगत कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भज दिया.

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This

Exit mobile version