Haridwar Crime: पति ने पहले पत्नी को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद भी जान दी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haridwar Crime: हरिद्वार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक पति ने पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद खुद भी अपनी जान देकर जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पत्नी का गला रेतकर की हत्या

दिल को दहला देने वाली ये वारदात कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह साने आई. इस घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का धारदार हथियार गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने पति ऋषि और उसकी पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया

इस संबंध में सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच की करते हुए कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version