हरियाणाः दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर की ट्रांसपोर्टर की हत्या, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yamunanagar Murder: हरियाणा से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां गुरुवार की सुबह यमुनानगर शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

बदमाशों ने मारी कई गोलियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह (62 वर्ष) के रूप में हुई. बताया गया है कि बदमाशों ने उन पर 10 से ज्यादा गोलियां चलाईं. बदमाश बाइक पर सवार थे.

ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस का काम करते थे हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस का काम करते थे. वह नियमित रूप से जिम जाया करते थे. उनका घर जिम से कुछ ही दूरी पर है. गुरुवार सुबह भी वह जिम जाने के लिए घर से निकले थे, जब यह वारदात हुई.

जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोली

जिम के बाहर ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप गोयल पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं. शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई.

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए जा रहे हैं. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This