नफरती भाषण मुकदमाः आजम खां दोषी करार, कोर्ट कुछ देर में सुनाएगी फैसला

Rampur: नफरती भाषण मामले में सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. सजा के प्रश्न पर आजम खां के अधिवक्ता और अभियोजन का पक्ष सुना जा चुका है. आजम खां न्यायिक अभिरक्षा में है. कोर्ट कुछ देर बाद उनको सजा सुनाएगी.

आजम खां पर आरोप है कि 18 अप्रेल 2019 को धमारा गांव में जनसभा के दौरान उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कि थी. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. उसके बाद एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर में आजम खा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की और सुनवाई के बाद शनिवार को आजम खां को नफरती भाषण मामले में दोषी करार दिया है. आजम खां इस समय न्यायिक अभिरक्षा में है. कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर दोनों पक्षो को सुन लिया है और अब कुछ ही देर के बाद आजम खां को कोर्ट सजा सुनाएगी.

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version