Hathras Stampede: आयोजन समिति के 6 लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Stampede: पुलिस ने हाथरस भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में अब तक आयोजन समिति से जुड़े 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के मुख्य आयोजक-मुख्य सेवादार की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

आईजी शलभ माथुर ने बताया
आज गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र, मंजू यादव, मुकेश कुमार शामिल हैं. इस संबंध में अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने बताया कि जोन स्तर पर सभी जिलों में एसओजी की टीमों को आरोपियों के चिह्नीकरण व गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है. साथ ही मौके से मिले साक्ष्यों को विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है.

गिरफ्तार लोगों ने बताया है कि बाबा के चरण रज लेने से काफी कष्ट दूर हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि सेवादार के रूप में कार्य करते हैं, समिति के अध्यक्ष व सदस्य हैं. आईजी ने कहा कि विवेचना में अगर बाबा का नाम आता है तो उस बिंदु पर कारवाई होगी. जरूरत पड़ने पर बाबा से पूछताछ की जाएगी.

आईजी ने बताया कि भगदड़ में मृतकों की संख्या 121 है. सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है.

मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है. आईजी ने कहा कि आयोजकों ने पहले भीड़ को रोक लिया था, फिर एक दम लोगों को छोड़ने से यह हादसा हुआ. महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे के ऊपर गिर गए. भीड़ चरणरज के लिए बाबा की गाड़ी के पास थी. आईजी शलभ माथुर का कहना है कि हम ‘भोले बाबा’ के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रहे हैं. उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी.

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी
1- मंजू देवी पत्नी किशन कुमार यादव निवासी कचौरा थाना सिकंदराराऊ, हाथरस
2- उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी बाईपास एटा रोड थाना शिकोहाबाद
3- मेघसिंह पुत्र9 हुकुम सिंह निवासी मौ दमदपुरा थाना सिकंदराराऊ, हाथरस
4- मंजू यादव पत्नी सुशील कुमार निवासी कचौरा थाना सिकंदराराऊ, हाथरस
5- मुकेश कुमार पुत्र मोहर सिंह प्रेमी निवासी न्यू कॉलोनी दमदपुरा थाना सिकंदराराऊ हाथरस
6- राम लडैते पुत्र रहबारी सिंह यादव निवासी भानपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This