दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम हुआ कूल-कूल, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain In Delhi: मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई. कई इलाकों में ओले भी गिरे. दिनभर की तीखी धूप और उमस से के बीच हुई बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है.

राजधानी के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, बादली, छतरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी जैसे इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं. वहीं एनसीआर के गुरुग्राम में भी मौसम का असर देखने को मिला.

हालांकि बारिश ने राहत के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी बढ़ा दीं. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई.

मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की थी और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

Latest News

MLC Election: 4 राज्यों में सियासी हलचल तेज, यूपी में सपा के आरोपों के बीच मतदान से तय होगी नेताओं की किस्मत

MLC Election: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों...

More Articles Like This

Exit mobile version