राजस्थानः पाकिस्तान सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, नशे की खेप और कई विदेशी हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्री गंगानगर: राजस्थान की श्री गंगानगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी का खुलासा करते हुए फिल्मी ईस्टाइल में भागने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को पाकिस्तान की सीमा पर दबोचा है. आरोपियों के पास से पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन, अफीम और विदेशी हथियारों की खेप बरामद की गई है.

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में रायसिंहनगर की ओर नेशनल हाईवे-911 पर सूचना के आधार पर दोपहर में नाकाबंदी की गई थी. इसी दौरान अनूपगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में एक लग्जरी कार आती दिखी, जिसका पुलिस पहले से पीछा कर रही थी.

तस्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ भागने की कोशिश की

नाकाबंदी देख तस्करों ने बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन वाहन वहीं रुक गया. इसके बाद दोनों आरोपी कार से उतरकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पुलिस ने पकड़ लिया.

1.50 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम और 5 विदेशी पिस्टल बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.50 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 विदेशी पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लग्जरी कार भी जब्त की है.
पाकिस्तान से भेजे गए थे मादक पदार्थ और हथियार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद मादक पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से भेजे गए थे. दोनों आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है.

Latest News

महानगरों की आपाधापी के बीच लोक संस्कृति का संगम, CMD उपेंद्र राय ने बताया क्यों खास है ‘बदरिया’ उत्सव?

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में सोमवार, 31 अगस्त 2026 की शाम लोक संगीत, कजरी और माटी की...

More Articles Like This

Exit mobile version