चीन के वुजिन में क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर, दो टुकड़ों में बंटा, ऐसे बची पायलटों की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Helicopter Crash: चीन के वुजिन शहर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो यहा, वह दो टुकड़ों में बंट गया. इस घटना का वीडियों भी सामने आया है. एक खेत में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के दो टुकड़े होने के बावजूद उसके रोटर ब्लेड काफी देर तक घूमते रहे.

कॉकपिट में फंसे दोनों पायलट मौत से जंग लड़ते रहे और एक पायलट तो दरवाजे से आधा बाहर हवा में लटक गया. हालांकि, सीट बेल्ट की वजह से दोनों की जान बच गई.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना चीन के वुजिन शहर में गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई. हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई, लेकिन हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड लगातार घूम रहे थे, इसलिए कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पाया.

घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं. आपातकालीन सेवाओं ने दोनों को पायलटों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दूसरा अभी डॉक्टरों की निगरानी में है.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version