उत्तराखंड में हादसा: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सभी 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Badrinath Helicopter Missing: शुक्रवार को उत्तराखंड में भीषण हादसा हो गया. बदरीनाथ से देहरादून लाैट रहा एक हेलीकॉप्‍टर जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया है. आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है. साथ ही सेना ने रेस्क्यू की कमान भी संभाल ली है. मृतकों के शवों को लाया जा रहा है.

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पांडुकेश्वर सड़क से सात किलोमीटर लगभग पैदल रास्ते पर घटनास्थल स्थित है.

बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है. हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री कर्नाटक के और पायलट दिल्ली का है.

सीएम धामी रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर

सीएम धामी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उक्त हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं.

 

Latest News

हवाएं इतनी भयानक जो कानों के पर्दे फाड़ दे, बारिश ऐसी की फ्लैश फ्लड भी छोटी लगने लगे… 240 की स्पीड से आ रहा...

Super Typhoon In-fa: एक तूफान गुजरने के बाद अभी लोग उबरे ही थे कि 240 किमी प्रति घंटे की...

More Articles Like This

Exit mobile version