हिजबुल्ला ने लेबनान में जमीन के नीचे बना रखी थी ड्रोन फैक्ट्री, इजरायली सैनिकों ने किया खुलासा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hezbollah Drone Factory: दक्षिणी लेबनान में इजरायली सीमा के पास इजरायली सेना ने एक पहाड़ के नीचे छिपी हिजबुल्लाह की एक बड़ी अंडरग्राउंड ड्रोन फैसिलिटी का पता लगाया है. ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के मुताबिक, इस जगह का इस्तेमाल ईरान में बने ड्रोन को जोड़ने और उन्हें इजरायल की तरफ लॉन्च करने, दोनों कामों के लिए किया जा रहा था. इजरायली सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसिलिटी पिछले दशक में ईरान की सीधी मदद से बनाई गई थी.

यह टनल कॉम्प्लेक्स इजरायली सीमा से लगभग 6 किलोमीटर दूर मजदल जौन गांव के नीचे मिला. इजरायली सेना ने इस महीने की शुरूआत में दक्षिणी लेबनान में ऑपरेशन के दौरान इस पर कब्जा किया था.

सेना के अधिकारियों ने बताया

पत्रकारों को इस जगह का दौरा कराने वाले सेना के अधिकारियों ने बताया कि टनल पहाड़ के अंदर कई सौ मीटर तक फैली हुई है और जमीन के नीचे लगभग 29 मीटर की गहराई तक जाती है. इजरायली सेना के मुताबिक, यह फैसिलिटी स्टील के बडे़ ब्लास्ट-प्रूफ दरवाजों से सुरक्षित थी और इसे इस इलाके में पहले मिली हिजबुल्लाह की अन्य सुरंगों की तुलना में कहीं बेहतर स्टैंडर्ड से बनाया गया था.

अंदर मिले 50 विस्फोटक वॉरहेड

सैनिकों को अंदर ऐसे कमरे मिले जहां, लेबनान में कथित तौर पर तस्करी कर लाए गए पार्ट्स का इस्तेमाल कर ड्रोन जोड़े जा रहे थे. सैनिकों को लगभग 50 ऐसे भी मिले, जिनमें विस्फोटक वॉरहेड लगे थे और वजन लगभग 30 किलोग्राम था.

इजरायली अधिकारियों ने कहा कि ये ड्रोन वैसे ही लग रहे थे, जैसे पहले इजरायल पर हमलों में इस्तेमाल किए गए थे. सेना का मानना है कि उनमें देश भर में टारगेट पर हमला करने की काफी रेंज थी. यह पहली बार था, जब इजरायली सेना को इस तरह के पूरी तरह से सही-सलामत ड्रोन में मिले हैं, जिससे हिजबुल्लाह की क्षमताओं के बारे में अहम जानकारी मिली है.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version