Himachal: मंडी में हादसा, बेकाबू हुई कार, ठहर गई तीन लोगों के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की दोपहर मंडी जिले में बालीचौकी-सुधराणी मार्ग पर फागुधार में एक बेकाबू कार गहरे नाले में गिर गई. इस हादसे में पंचायत प्रधान सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

बालीचौकी-सुधराणी मार्ग के फागुधार में हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में बालीचौकी-सुधराणी मार्ग के फागुधार में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे नाले में जा गिरी. इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सुधराणी से बालीचौकी की तरफ आ रही थी कार
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और और बचाव कार्य शुरू किया. बताया गया है कि ऑल्टो कार सुधराणी से बालीचौकी की तरफ आ रही थी.

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को निकाला
अचानक फागुधार के पास चालक के नियंत्रण खो बैठा और कार गहरे नाले में जा गिरी. कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को खाई से निकालने की कोशिश में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This