Himachal: यमराजरूपी कार ने ली तीन युवकों की जान, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां ऊना जिले में एक बेकाबू कार ने तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों की मौत हो गई. पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

ऊना जिला के संतोषगढ मार्ग पर हुई दुर्घटना
मिली जानकारी के अनुसार, ऊना जिला के संतोषगढ मार्ग पर अजौली बैरियर में तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने तीन युवकों को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ. कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वह बैरियर से जा टकराई और बैरियर पर तैनात तीन युवक इसकी जद में आए गए और उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे से जुड़े हर पहलू की जांच करने में जुटी हुई है. इस संबंध में एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार से यह दुर्घटना हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This