Himachal Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी हिमाचल की धरती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मंडी: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ है. यहां भूकंप से झटकों से धरती कांप गई. झटके महसूस होते ही लोगो में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि सवा नौ बजे के आसपास हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. 3.40 भूकंप की तीव्रता रही.

भयवश लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप का केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है. जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए, लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया. इस शोर को सुन अन्य लोगों में भी शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए.

मालूम हो कि उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है. जहां पांच से अधिक तीव्रता पर जानमाल के नुकसान की आशंका है. जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है. कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version