म्यांमार में भूकंप से फिर डोली धरती, भयवश घरों से बाहर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

म्यांमारः म्यांमार में एक बार फिर भूकंप से झटकों से धरकी कांप गई. रविवार की सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. झटके शुरु होते ही भयवश लोग घरों से बाहर निकल गए. रविवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मैग्नीट्यूड मापी गई है.

बता दें कि हाल ही में यहां आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसा, म्यांमार में 13 अप्रैल 2025 की सुबह 07:54:58 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में ही था. फिलहाल  किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

मालूम हो कि इससे पहले म्यांमार में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भयानक भूकंप आया था. इस भूकंप ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई थी. सेना के अनुसार, इस भूकंप में अबतक 3600 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पाकिस्तान में शनिवार को आया था भूकंप

शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पाकिस्तान में था, जबकि इसके झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए. मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि शनिवार को 13:00:55 IST पर 33.63 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. उन्होंने कहा, “भूकंप का केंद्र पाकिस्तान क्षेत्र में था. भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर अंदर आया. जम्मू-कश्मीर में भी हल्के झटके महसूस किए गए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version