हिमाचल: गोशाला में धधकी आग, मवेशियों को बचाने में जिंदा जला व्यक्ति

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में गोशाला में अचानक आग लग गई. इस दौरान मवेशियों को बचाते समय जिंदा जलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के जोगिंद्रनगर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर भराड़ू पंचायत के अलगावाडी गांव में आज दिन में करीब 11:30 बजे गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई. एक व्यक्ति मवेशियों को बचाने में जुट गया. इस दौरान जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई.

फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार डा. मुकुल शर्मा ने पुलिस और दमकल विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इसके बाद मृतक का शव बाहर निकाला गया. जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया ‘सुप्रीम कोर्ट संशोधन अध्यादेश 2026’, अब 33 नहीं 37 होगी जजों की संख्या

Supreme Court Act 1956: देश की न्याय व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए...

More Articles Like This