Himachal: बिलासपुर कोर्ट के पास तड़तड़ाई गोलियां, पेशी पर आया युवक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal: हिमाचल प्रदेश सनसनीखेज घटना प्रकाश में आ रही है. यहां बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी की वारदात हुई है. इस गोलीबारी में पेशी पर आया एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. घटना की जांच में जुट गई.

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर हमले का मुख्य आरोपी है सौरभ पटियाल
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर गोलियां चलाई, जिससे वह घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में ले गई. चिकित्सकों ने उसे एम्स रेफर कर दिया.

डीएसपी मदन धीमान ने बताया
बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे. बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ को करीब डेढ़ महीना पहले ही मारपीट मामले में जमानत मिली थी. इस संबंध में डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया है. गोलियों से गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This

Exit mobile version