Himachal: पहले पूछा पता, फिर ताना पिस्तौल, लूट ले गए महिलाओं के गहने

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश से हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है. यहां बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के दबट गांव में कार बदमाश पिस्तौल की नोक पर दो महिलाओं से गहने लूटकर फरार हो गए. कोट कहलूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित महिला ने बताया
पुलिस को दिए बयान में गांव दबट की पीड़ित महिला ने बताया कि बुधवार देर शाम गांव की एक अन्य महिला के साथ सड़क किनारे बैठी थी. इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी. कार से तीन युवक उतरे. एक लड़ने ने पंजाबी में गुरु का लाहौर को जाने का रास्ता पूछा. अभी वह रास्ते के संबंध में बता ही रही थी कि उसने बगल से पिस्तौल निकालकर उसके गले पर रख दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उन में से एक आरोपी ने उसके कानों से सोने की बालियां और दूसरे ने साथ बैठी महिला के कानों से दो सोने के टॉप्स जबरदस्ती उतार लिया. घटना के समय एक युवती और एक युवक कार में ही बैठे रहे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी गुरु का लाहौर की तरफ भाग निकले. इस संबंध में डीएसपी नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version