Himachal News: घर में जल रही थी अंगेठी, मौत की नींद सो गई तीन जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दुखद घटना हुई है. यहां सर्दी से राहत के लिए जलाई गई अंगेठी तीन कामगारों के मौत का कारण बन गई. यह दुर्घटना सोलन जिले में हुई. आशंका जताई जा रही है कि कोयले की गैस से तीन कामगारों की जान गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती अन्हेच पंचायत के रिहूं गांव में कोयले की गैस लगने से तीन प्रवासी कामगारों की जान चली गई. मृतकों की पहचान सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज, निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. तीनों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच थी. बताया जा रहा रोज की तरह की बीती रात भी तीनों अपने कमरे में सोए थे.

आज सुबह जब काफी देर बाद भी वे घर से बाहर नहीं निकले तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर से दरवाजे की कुंडी को खोला गया. कमरे में तीनों व्यक्ति मृत पड़े मिले. साथ ही कोयले की अंगीठी जली हुई थी. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टता मामला सर्दी से राहत के लिए जलाई गई कोयले की अंगेठी से गैस लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है. इस संबंध में एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा. फिलहांल, जांच की जा रही है.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version