Himachal: तेंदुए के हमले में एक की मौत, पांच घायल, ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Leopard attack: हिमाचल प्रदेश से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां बुधवार की सुबह-सुबह मंडी जिले की बल्ह घाटी में आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला है. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह एक तेंदुए ने बल्ह घाटी के तीन अलग-अलग गांवों में लोगों पर हमला किया. सबसे पहले उसने चंडयाल में लोगों को अपना निशाना बनाया और उसके बाद भड़याल में दहशत फैलाई. इस दौरान तेंदुए ने पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

मलवाणा गांव में तेंदुए ने युवक को मार डाला

बाद में मलवाणा गांव में एक युवक पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बलवीर सिंह (40 वर्ष) पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यह प्रवासी युवक है, जो मंडी में रहता है और यहां अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था. वहीं घायलों में साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भडयाल, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भडयाल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भडयाल शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है.

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों में दहशत फैल गई. वहीं लोग हाथों में हथियार और डंडे लेकर अपनी सुरक्षा और तेंदुए को खदेड़ने के लिए घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि तेंदुए ने फिर से लोगों पर हमला किया और इस दौरान लोगों ने उसे मार डाला. वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है.

ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए को मार डाला

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जबकि तेंदुआ भी मारा गया है. मृतक और घायलों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के साथ ही हर संभव मदद प्रदान की जा रही है. डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और कार्रवाई शुरू कर दी थी.

Latest News

INDIA गठबंधन की ‘वोट चोरी’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 270 CAPF कंपनियां 16 नवंबर तक रहेंगी तैनात

INDIA Bloc Rally: दिल्ली में आगामी राजनीतिक रैली और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त...

More Articles Like This