हिमाचल: ड्रिलबुरी परिक्रमा के बीच दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, बर्फ पर फिसलने से कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां गुरुवार को पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस धार्मिक यात्रा के दौरान बर्फ पर फिसलने, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया की जद में आने से कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं. घायलों में कुछ बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. अस्पताल में ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं और चोटों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है.

क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुषमा ने बताया कि ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

डॉ. सुषमा के मुताबिक, परिक्रमा से लौटे कई श्रद्धालु चोट लगने और ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियों के कारण अस्पताल पहुंचे हैं. इनमें बर्फ पर फिसलने से घायल हुए लोग भी शामिल हैं, जबकि कई श्रद्धालुओं में हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के लक्षण मिले हैं.

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा अत्यधिक ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया का खतरा भी बढ़ जाता है. ड्रिलबुरी परिक्रमा में करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात सामने आई है.

Latest News

नमक जमीन पर गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु और ज्योतिष में क्या है मान्यता

नमक जमीन पर गिरना भारतीय घरों में अक्सर अशुभ माना जाता है. जानिए वास्तु और ज्योतिष में नमक का महत्व, इसे चंद्रमा और शुक्र से क्यों जोड़ा जाता है और गलती से नमक गिर जाए तो क्या करना चाहिए.

More Articles Like This