Honor Killing: प्रेमी संग भागी बेटी को पिता ने शादी कराने की बात कह बुलाया, दोनों को बांध दिया मौत के बंधन में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमृतसरः कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी देखने और सुनने को मिलती है, जिसके बारे में हम यह सोचने को विवश हो जाते है कि भला ऐसा कोई कैसे कर सकता है. कुछ इसी तरह की सोचने वाली घटना अमृतसर से सामने आई है. यह एक पिता ने प्रेमी संग बेटी के भागने पर खौफनाक निर्णय लेते हुए बेटी और उसके प्रेमी को खौफनाक मौत की सजा दे दी. आरोपी पिता ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल किया. ऑनर किलिंग की इस घटना की लोगों में चर्चा हो रही है.

जानकारी के अनुसार, जोबनदीप सिंह (24 वर्ष) निवासी गांव काकड़ गांव बोपाराय बाज सिंह के निकट से गुजर रही सड़क पर मिट्टी डालने का काम करता था. इस सड़क के पास ही गुरदियाल सिंह का मकान है. जोबनदीप की मुलाकात गुरदियाल की बेटी सुखप्रीत कौर (22 वर्ष) से हुई. दोनों में प्यार हो गया.

प्रेमी के साथ भाग गई थी बेटी

दोनों साथ रहने का निर्णय लेते हुए रविवार को घर से भाग गए. गुरदियाल व उसके स्वजन दोनों की तलाश में थे. सोमवार को दोनों कोर्ट मैरिज करवाने के लिए कचहरी गए. वहां किसी रिश्तेदार ने उन्हें देख लिया और लड़की के परिवार को इसकी जानकारी दी.

पिता ने पहले प्रेमी युगल को दिया करंट का झटका, फिर धारदार हथियार से काटा

इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने दोनों को यह कहते हुए घर ले आने के लिए राजी किया कि वह दोनों का शादी करा देंगे. जैसे ही दोनों घर पहुंचे तो गुरदियाल ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों को बिजली का करंट लगाकर अधमरा कर दिया. इसके बाद जब दोनों बेसुध हो गए, तो दोनों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी.

खुद थाने पहुंचा आरोपी पिता, कबूल किया जुर्म

घटना की जानकारी होते ही चौकी रामतीर्थ इंचार्ज रछपाल सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. परिवार के लोगों के घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपित ने आत्मसमर्पण करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में अगर और कोई भी शामिल पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.

घटना की लोगों में हो रही चर्चा

उधर, इस ऑनर किलिंग की घटना की लोगों में चर्चा हो रही है. लोगों दुखी मन से यह बातें कर रहे हैं कि पिता शादी कराने का झांसा देकर बेटी को घर बुलाया और शादी के बजाय बेटी और उसके प्रेमी को मौत के बंधन में बांध दिया.

Latest News

Gartner Report: AI से बढ़ेगा प्राइवेसी का खतरा, 2029 तक डेटा लीक नहीं बल्कि AI के अनुमान बनेंगे सबसे बड़ा जोखिम

गार्टनर की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2029 तक AI लोगों के बारे में निकाले गए अनुमान (AI-Generated Inferences) के जरिए प्राइवेसी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है. कंपनियों को AI गवर्नेंस और डेटा सुरक्षा रणनीति मजबूत करने की सलाह दी गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version