कनाडा के टोरंटो में अंधाधुध फायरिंग, एक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से जख्‍मी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada mass shooting: कनाडा के टोरंटो में नॉर्थ यॉर्क के लॉरेंस हाइट्स इलाके में एक सामूहिक गोलीबारी की घटना के दौरान एक लोग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे है. इस घटना की पुष्टि स्‍थानीय अधिकरियों के द्वारा की गई है. में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नॉर्थ यॉर्क के लॉरेंस हाइट्स इलाके में हुई गोलीगारी में पांच लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्‍हें इलाज के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

इसी बीच टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ और स्थानीय पार्षद डिप्टी मेयर माइक कोल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “लॉरेंस हाइट्स इलाके में आज शाम हुई गोलीबारी की खबर से व्यथित हूं. मेरा कार्यालय टोरंटो पुलिस के संपर्क में है, जो अभी घटनास्थल पर हैं और पुलिस हमले की जांच कर रही है.”

हमले की हो रही जांच

वहीं, संबंधित अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो में हुई गोलीबारी को लेकर आसपास की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. आपातकालीन दल ने मंगलवार को रात करीब 8:30 बजे शहर के उत्तरी हिस्से में लॉरेंस हाइट्स इलाके में इसकी सूचना दी है. टोरंटो पुलिस संचालन केंद्र के मुताबिक, यह घटना फ्लेमिंगटन रोड और ज़ैचरी कोर्ट के पास हुई है.

महिला समेत छह लोगों को लगी गोली

टोरंटो पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान कहा कि चार लोगों को गोली लगी थी, हालांकि इसके कुछ ही देर बाद में पैरामेडिक्स की ओर से अपडेट, जिसका हवाला CP24 ने दिया, ने बताया कि छह व्यक्तियों – 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच के पांच पुरुष और एक महिला को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान पुलिस ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और शेष पांच पीड़ित बुरी तरह से घायल हैं.

इसे भी पढें:-Delhi Classroom Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, ACB ने भेजा समन

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version