बागपत में ऑनर किलिंग: लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल को मार डाला, दोनों को फंदे पर लटकाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बागपतः यूपी के बागपत से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बड़ौत के जोनमाना गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल की फांसी लगाकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लड़के के परिजनों ने घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

यह सनसनीखेज घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बताई गई. बताया गया है कि बलराम (19 वर्ष) पुत्र राजेशवर बीए में पढ़ता था. वही 17 वर्षीय लड़की कक्षा 12 की छात्रा थी. दोनों के घर पास-पास ही हैं. काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी गांव में चर्चा थी.

लड़के के परिजनों ने लगाया आरोप
बलराम के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के घर वालों ने उनके बेटे को अपने घर बुलाया था और गला घोंटकर मार डाला. वहीं, गांव में चर्चा है कि प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, इसलिए गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने देखा कि दोनों के शव फंदे से लटक रहे थे. परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के शव को फंदे से नीचे उतारा. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया. घटना के बाद लड़की के परिवार के अन्य लोग घर का जरूरी सामान समेटकर फरार हो गए.

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा. इसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लड़की के पिता से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This