चंदौली में भीषण हादसाः पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंदौलीः यूपी के चंदौली से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरूवार की देर रात कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर तेज रफ्तार एक बोलेरो परसिया गांव के समीप पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बाबा कीनाराम का दर्शन कर लौट रहे थे.

बाबा कीनाराम का दर्शन कर लौट रहे थे बोलेरो सवार
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रदेश के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी धनंजय यादव (27 वर्ष), सोनू यादव (32), सुशील यादव (25), करमा गांव निवासी राहुल यादव (25) और सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी गुड्डू यादव (24 वर्ष) बोलेरो से बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का दर्शन करने बोलेरो वाहन से आए थे.

दर्शन-पूजन बाद देर रात घर लौटते समय कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर परसिया गांव के समय तेज रफ्तार बोलोरो अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस बादसे में वाहन में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकवाया. तत्काल मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
यहां धनंजय, गुड्डू और सोनू की मौत हो गई, जबकि वहीं, सुशील और राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया.

थाना प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया
इस संबंध में कंदवा थाना प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि बरहनी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है. घटना की सूचना परिजनों को दी गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version