छत्तीसगढ़ में भीषण हादसाः ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, 13 लोगों की मौत, 11 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा रविवार की देर रात राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ. इस हादसे में जहां 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मृतकों में महिलाएं, बच्चियां और बच्चा शामिल

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया

इस संबंध में रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि  हादसे का शिकार हुए लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तत्काल रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया

रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version