देहरादून में भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दंपति सहित चार की मौत, मासूम घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Accident: देहरादून से दुखद खबर सामने आई है. यहां मोहब्बेवाला क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया. साईं मंदिर के पास खाद से लदा अनियंत्रित ट्राले ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां दंपति सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, एक बच्चा घायल है.

ट्राले के नीचे दब गई कार, कार को काटकर निकाला गया शवों को

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिवार कार से सहारनपुर से देहरादून आ रहा था. इसी दौरान मोहब्बेवाला में कार ट्राले की जद में आ गई. कार ट्राले के नीचे दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. कार को काटकर अंदर से शव निकाला गया. चार लोगों के शव निकाले गए हैं, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा एक बच्चा भी निकाला गया जो घायल है. कार के अंदर से दिवाली के गिफ्ट व अन्य सामान भी मिला है.

इस रूप में हुई मृतकों और घायल की पहचान

मिश्रेष कपूर (38 वर्ष), उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर, मां किरण कपूर (63 वर्ष) और चालक नीरज और घायल बच्चे की पहचान माहेर कपूर (06 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version