कर्नाटक में भीषण हादसाः कार पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेंगलुरुः कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बेंगलुरु में कंटेनर (ट्रक) कार पर पलट गया. इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी पुलिस ने दी है.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, नेलमंगला में एक कंटेनर (ट्रक) कार पर पलट गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके तालेकेरे के पास हुई. एक बड़ा मालवाहक कंटेनर ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया.

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर हुई. कथित तौर पर ट्रक चालक ने कंट्रोल खो दिया और कंटेनर कार पर पलट गया. इस हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ. शवों को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version