लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्रक-मैजिक की टक्कर, नौ लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी से दुखद खबर सामने आई है. यहां सोमवार की हुई हुए भीषण सड़क हादसे ने जहां नौ लोगों की जिंदगी उनसे छीन ली, वहीं एक व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

एनएच-730 पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एनएच-730 पर अदलीसपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.

मैजिक में सवार थे दस लोग

बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में कुल 10 लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे में 7 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हुई है, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ओयल भेजा गया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को वाहन से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की जताई जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This