नूंह में भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे पर पिकअप ने सफाई कर्मियों को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nuh Accident: गुरुग्राम से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शनिवार की सुबह नूंह जिले में हुआ. थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इब्राहिमबास गांव के पास पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को रौंद दिया. इस हादसे में जहां छह सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य कर्मचारी घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजवाया.

एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे थे सफाईकर्मी

बताया गया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इब्राहिमबास गांव के पास करीब 11 सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल की जानकारी पुलिस को दी. हादसे की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, शवों को कब्जे में लेकर लिया गया है. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा. फिलहाल, शवों का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

Asian Para Games 2026: शीतल-तोमन ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर जीता गोल्ड

Nagoya: शीतल देवी और तोमन कुमार ने आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version