Firecracker Factory Blast: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, अधिकारी मौके पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के सहारनपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज विस्फोट हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल है. हालांकि अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री ध्वस्त हो गई. फैक्ट्री के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि यह पटाखा फैक्ट्री निहाल खेड़ी इलाके में है. फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जो इस हादसे का शिकार हुए हैं. दो लोगों की इस विस्फोट में मौत होने की सूचना है. हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. फैक्ट्री के अंदर कौन सा बारूद था, जिसकी वजह से इतना बड़ा धमाका हुआ है, इसकी जांच की जा रही है.

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कंसास में हत्या करने की जताई थी इच्छा

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में 24 साल के एक युवक...

More Articles Like This

Exit mobile version