थाईलैंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

थाईलैंडः थाइलैंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां प्राचिनबुरी में एक टूर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. वहां की पुलिस ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है.

बस का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
पुलिस ने अनुसार, जिस इलाके में हादसा हुआ है, वो एक ढलान वाली सड़क थी और बस का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और फिर बस खाई में जा गिरी, जिसमें 18 लोग मारे गए.

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, वो सभी लोग स्टडी ट्रिप पर जा रहे थे. घटना राजधानी बैंकॉक से 155 किमी (96 मील) पूर्व में घटी है. इस हादसे से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर बचाव और चिकित्साकर्मी घटनास्थल पर देखे जा सकते हैं.

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट
थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने इस हादसे को लेकर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. साथ ही उन्होंने इस हादसे को लेकर जांच की बात कही. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “यदि यह पाया जाता है कि वाहन सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है तो ऐसे वाहन जो मानकों को पूरा नहीं करते हैं और वाहनों को लापरवाही पूर्वक चलाते हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

“पीएम शिनावात्रा ने कहा, “वाहनों का निरीक्षण सुरक्षित तरीके से होना चाहिए और वाहनों को मानकों का पालन करना सुनिश्चित हो. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मानकों का उपयोग होना चाहिए.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version