यूपी में भीषण हादसा: तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 7 बच्चों सहित 15 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कासगंजः यूपी के कासगंज जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, इस हादसे में सात बच्चों सहित 15 लोगों की मौत होने की खबर है. ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

अनियंत्रित होकर गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
मिली जानकारी के मुताबिक, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर आज (शनिवार) की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई. ट्रॉली में सवार सात बच्चों और आठ महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है. घटनास्थल पर चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मची है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. तालाब से निकाले गए लोगों को पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है. बताया जा रहा है कि अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं.

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This

Exit mobile version