प्रयागराज में रुह कंपाने वाली वारदातः एक ही परिवार के तीन सदस्यों बेरहमी से हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj Triple Murder: यूपी के प्रयागराज से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां ही परिवार के तीन लोगों को निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. यह वारदात यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र में हुई. मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मेजा थाना क्षेत्र में कुकुरकटवा गांव निवासी 70 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू (70 वर्ष), उनकी पत्नी मंजू देवी तथा कल्लू की भाभी सोमवार रात कच्चे मकान में सो रहे थे. सुबह तीनों का शव मकान के दरवाजे के पास देख पास-पड़ोस के लोगों के होश उड़ गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु की. प्रथम दृष्टया ईंट पत्थर से सिर कुचल कर हत्या किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया है.

डीसीपी यमुनानगर ने बताया

बताया गया है कि परिवार की एक लड़की एक माह पूर्व किसी के साथ भाग गई थी, उसको लेकर विवाद चल रहा था. उसे भी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है. डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि एक ही परिवार के तीन वृद्ध सदस्यों की हत्या हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version