Hoshiarpur News: बस से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hoshiarpur News: पंजाब से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां होशियारपुर जिले में गढ़शंकर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पनाम के निकट मिनी बस की जद में बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों के साथ ही बस को कब्जे में ले लिया. मामले की जांच में जुट गई.

ओवरटेक करते समय बस ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, पंचननगलां थाना माहिलपुर निवासी दो सगे भाई जोगिंदर कुमार, रमन कुमार और हेम राज बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान गांव पनाम के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार निजी कंपनी की राजधानी बस ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दो सगे भाई जोगिंदर कुमार, रमन कुमार और हेम राज गंभीर रूप से घायल हो गए.
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस चौकी समुंदड़ा के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

दुर्घटना के बाद बस चालक हुआ फरार
इस संबंध में एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना के बाद बस चालक प्रेम लाल निवासी चब्बेवाल मौके से फरार हो गया. मामला दर्ज कर लिया गया है. बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This