लंबे अंतराल के बाद पत्नी बुशरा बीबी और बहन से मिले इमरान खान, जेल में क्या हुई बातचीत?

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Imran Khan: रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने 9 महीने के लंबे अंतराल के बाद पहली बार अपनी पत्नी बुशरा बीबी और बहन से मुलाकात की.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इमरान खान की गिरती सेहत पर चिंता जताए जाने और परिजनों को हर हफ्ते मिलने की अनुमति दिए जाने के बाद यह मुलाकात संभव हो सकी.

15 मिनट तक कॉफ्रेंस रूम में हुई बातचीत

पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की बहन नोरिन नियाजी ने जेल के कॉन्फ्रेंस रूम में उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान दोनों के बीच खान के स्वास्थ्य और कानूनी स्थिति पर चर्चा हुई.

बहन नोरिन ने इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी भी दी. कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि इमरान खान को दो दिनों के अंदर मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए और 16 सितंबर तक वहीं रखा जाए.

राजनीतिक बयानबाजी पर कोर्ट की सख्त हिदायत

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि इस मुलाकात का इस्तेमाल किसी भी तरह के राजनीतिक फायदे या बयानबाजी के लिए नहीं किया जाएगा. चेतावनी दी गई है कि नियम का उल्लंघन होने पर दी गई राहत वापस ली जा सकती है.

यही वजह रही कि खान की अन्य बहनों, अलीमा खान, उजमा खान और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं को मिलने की इजाजत नहीं दी गई.

जेल सूत्रों की माने तो, इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के बीच भी कॉन्फ्रेंस रूम में करीब 35 से 40 मिनट तक मुलाकात हुई. इसके अलावा, बुशरा बीबी ने अपनी पहली शादी से हुए बच्चों और अपनी ननद मेहरुन्निसा से भी अलग से मुलाकात की.

गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं. अदालत अब 16 सितंबर को खान के निजी अस्पताल में इलाज की याचिकाओं पर दोबारा सुनवाई करेगी.

Latest News

शरीर इंसान का, चेहरा कुत्ते वाला… खंडवा में ‘डॉगी’ बनकर जनसुनवाई में पहुंचा शख्स

खंडवा में कुत्ते का मुखौटा पहनकर जनसुनवाई में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष दीपक (मुल्लू) राठौर ने आवारा कुत्तों की नसबंदी पर खर्च किए गए 40 लाख रुपये को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की.

More Articles Like This