‘रिहाई नहीं हुई तो बंद कर देंगे गैस और बिजली’, इमरान समर्थकों ने पाक हुकूमत को दी धमकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Imran Khan Supporters Threat Pakistan Government: पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त गदर छिड़ा है. बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक सड़कों पर आ गए हैं. सिर्फ PTI के लोग ही नहीं, बल्कि अब आम लोग भी खान के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं. इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है. इमरान की रिहाई को लेकर लाहौर और कराची में भी जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं.

इमरान खान के समर्थकों ने दी चेतावनी

इन प्रदर्शनों के बीच इमरान खान के समर्थकों ने बड़ी चेतावनी दी है. खैबर पख्तूनख्वाह में इमरान समर्थकों ने शरीफ सरकार को बिजली और गैस सप्लाई बंद करने की धमकी दी है. समर्थकों का कहना है कि इमरान की रिहाई नहीं हुई तो बिजली और गैस बंद कर दी जाएगी. इतना ही नहीं, खान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर भी PTI कार्यकर्ता अड़ गए हैं.

इमरान खान अडियाला जेल में बंद हैं  और उनकी दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर इमरान को जेल में अंधा करना चाहता है. ऐसे में इमरान समर्थकों का प्रदर्शन इतना जबरदस्त हो रहा है कि पाकिस्तानी हुकूमत को समझ में नहीं आ रहा कि इसका मुकाबला कैसे करें. ऐसी खबर भी सामने आई है कि जरदारी ने पाकिस्तान छोड़ दिया है.

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक के इंसाफ ने ठान लिया है कि जब तक इमरान को रिहा नहीं करवा लेते, तब तक चैन से नहीं बैठना है. शहर कोई भी हो, गांव कोई भी हो, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान में मानो जंग छिड़ गई है. इमरान के समर्थकों ने मुनीर की नाक में दम कर दिया है.  PTI की सबसे बड़ी मांग इमरान की रिहाई है. इमरान के समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है और वो पाकिस्तानी हुकू्मत को कायर तक कह रहे हैं.

Latest News

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, Sensex 650 अंक उछला, Nifty 25,682 पर बंद

सोमवार को कमजोर शुरुआत के बावजूद शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और ज्यादातर सेक्टरों में खरीदारी देखी गई.

More Articles Like This

Exit mobile version