अमेरिका के जॉर्जिया में वारदातः गोली मारकर पांच लोगों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Douglas Georgia Shooting: अमेरिका से दिल में डर पैदा करने वाली खबर सामने आई है. यहां जॉर्जिया राज्य सनसनीखेज वारदात हुई है. डगलस शहर में एक रिहायशी मकान के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

शनिवार को डगलस पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि पुलिस को शुक्रवार की देर रात गोलियों की आवाज सुनने और फायरिंग की सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. घर के अंदर का नजारा बेहद डरावना था, जहां पांच लोग खून से लथपथ पड़े थे. पुलिस ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सभी पांचों लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक साथ पांच लोगों की हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस विभाग ने बताया है कि इस मामले की जांच जारी है और हर एंगल से सुराग तलाशे जा रहे हैं. हमलावर कौन थे और उन्होंने इस खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version