हांसी में वारदातः बाइक सवार बदमाशों ने जिम संचालक को मारी दस गोलियां, मौके पर मौत, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gym operator murdered in Hansi: हरियाणा से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां गुरुवार सुबह करीब सुबह हांसी के फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जिम संचालक की मौत की नींद सुला दिया. वारदात का बाद बदमाश फरार हो गए. यह वारदात तीसरी नजर में कैद हो गई.

युवक-युवतियों के एक्सरसाइडर करवा रहे थे कपिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था. इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और काफी नजदीक से महज 5 सेकेंड अंदर भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं. गंभीर रूप से घायल होने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई.

छर्रा लगने से युवती घायल

इस गोलीबारी में एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हुई है. उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीसीटीवी फुटेज देखते हुए हमलावरों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

अमेरिका में महंगाई पर ट्रंप का अजीबोगरीब बयान, ईरान को बताया आसमान छूती कीमतों का जिम्मेदार

Washington: अमेरिका में महंगाई दर के तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप के...

More Articles Like This