पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी के हमले में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी.

पुलिस ने कहा कि हमलावर ने लोवर दीर जिले के चकदारा इलाके में बदवान ब्रिज पर कांस्टेबल पर हमला किया. कांस्टेबल मोहम्मद इस्माइल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

जिला पुलिस अधिकारी फुरकान बिलाल और उपायुक्त बशारत अहमद की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके अलावा एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के टांक जिले में एक अभियान के दौरान वांछित आतंकवादी को ढेर कर दिया. एक सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान खारजी खलील के रुप में हुई है.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version